Visitors have accessed this post 124 times.

हाथरस। दिनांक 02 मई 2026 को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन, जनपद हाथरस की टीम द्वारा केंद्रीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे आंदोलन की पहली कड़ी के तहत एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता इंजीनियर अजीत कुमार सिंह को 18 पृष्ठों का विस्तृत ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान इंजीनियर जितेंद्र कुमार, इंजीनियर प्रवेश कुमार, इंजीनियर सुमित सोनी, इंजीनियर अमित कुमार गुप्ता और इंजीनियर विनय बी. लाल उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से अपनी मांगों को मजबूती से रखते हुए ज्ञापन सौंपने की प्रक्रिया को पूरा किया।
संगठन के जनपद अध्यक्ष सुमित कुमार सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि जनपद हाथरस में किसी भी कार्मिक का उत्पीड़न किया जाता है, तो संगठन आंदोलन को और तेज करेगा और हर स्तर पर संघर्ष के लिए तैयार रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन अपने सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहेगा।
इस ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने प्रशासन को अपनी मांगों पर गंभीरता से विचार करने और शीघ्र समाधान निकालने की चेतावनी दी है।

इनपुट : राहुल शर्मा