Visitors have accessed this post 53 times.

हाथरस। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की सीआईआरसी (CIRC) मथुरा शाखा द्वारा 30 अप्रैल 2026 को हाथरस स्थित जेके डोनल रेस्टोरेंट में “आयकर अधिनियम 2025 के अंतर्गत टीडीएस (TDS) प्रावधान” विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मथुरा शाखा के चेयरमैन सीए लोकेश वार्ष्णेय ने की। उन्होंने अपने स्वागत भाषण में प्रोफेशनल अपडेट्स के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बदलते कर नियमों के साथ अद्यतन रहना प्रत्येक चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए आवश्यक है।
सेमिनार के मुख्य वक्ता के रूप में गाजियाबाद से आए आरसीएम सदस्य सीए नितिन गुप्ता ने आयकर अधिनियम 2025 में टीडीएस से जुड़े नए और महत्वपूर्ण बदलावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने टीडीएस की नई दरों, संशोधित धाराओं तथा अनुपालन से जुड़ी व्यावहारिक चुनौतियों और उनके समाधान पर गहन चर्चा की। तकनीकी सत्र की अध्यक्षता सीए नितिन कुमार वार्ष्णेय द्वारा की गई।
कार्यक्रम का सफल संचालन सीए दीपक शर्मा ने किया। समापन अवसर पर उन्होंने मुख्य वक्ता, सेशन चेयरमैन एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
इस सेमिनार में हाथरस के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। प्रमुख उपस्थित सदस्यों में सीए गिरधर गोपाल अग्रवाल, सीए मनीष तालिबाल, सीए प्रवीण जैन, सीए दीपेश शर्मा, सीए गीतांश बिंदल, सीए योगेश अग्रवाल, सीए आशीष सिंगल, सीए अमन अग्रवाल, सीए आकाश दीप गुप्ता, सीए नितिन अग्रवाल, सीए भावना अग्रवाल, सीए शुभम अग्रवाल, सीए आयुषी अग्रवाल, सीए पुनम अग्रवाल, सीए प्रतीक अग्रवाल, सीए नितिन वार्ष्णेय, सीए कृष्ण गोपाल वर्मा, सीए गगन वार्ष्णेय सहित अनेक गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।
प्रतिभागियों ने इस आयोजन को ज्ञानवर्धक और समयानुकूल बताते हुए इसकी सराहना की। वक्ताओं द्वारा टीडीएस प्रावधानों को सरल और व्यावहारिक तरीके से समझाने से सभी पेशेवरों को महत्वपूर्ण लाभ मिला।