Visitors have accessed this post 10 times.
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता सासनी क्षेत्र में मंदिर तोड़े जाने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। मामला थाना सासनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत महमूदपुर बरसे स्थित पुलिया वाले महाराज जी के मंदिर से जुड़ा हुआ है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रशासन द्वारा मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया तथा वहां रह रहे दोनों पैरों से दिव्यांग महंत पप्पू नाथ को जबरन कुटिया से बाहर निकाल दिया गया। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि मंदिर परिसर में स्थापित हनुमानजी महाराज, शनिदेव, जाहरवीर बाबा, भगवान कृष्ण सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों को प्रशासन अपने साथ ले गया, लेकिन अब तक उनकी जानकारी नहीं दी गई है। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। धरनारत कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि मंदिर और महंत की कुटिया को पुनः निर्धारित स्थान पर विधि-विधान के साथ स्थापित कराया जाए। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। धरने में पप्पू नाथ, धर्मपाल सिंह, मुनेश, केशवदेव, राहुल उपाध्याय, मोहित बजरंगी, योगेश कुमार सिंह, आशुतोष अग्रवाल, पंकज मित्तल, तेजप्रकाश शर्मा, कपिल गुप्ता और ओमप्रकाश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

INPUT – RAHUL SHARMA











