Visitors have accessed this post 266 times.
सासनी : सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज, सासनी हाथरस में बुधवार को प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में छात्र-छात्राओं को आयरन की गोलियां वितरित की गईं और उन्हें आयरन के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल ने कहा कि आयरन मानव शरीर के लिए एक अत्यंत आवश्यक पोषक तत्व है। यह हीमोग्लोबिन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का कार्य करता है। उन्होंने बताया कि आयरन की कमी से एनीमिया जैसी गंभीर समस्या हो सकती है, जिससे थकान, सांस लेने में परेशानी और पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं।
विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से आयरन की गोलियां लेने और संतुलित आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, राजीव कुमार, भारत सिंह, प्रियंका, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, शिवम कुशवाहा, सतीश कुमार, यश कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।









