Visitors have accessed this post 7 times.
सादाबाद कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी (SDM) मनीष चौधरी, क्षेत्राधिकारी (CO) जे.एन. अस्थाना तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। थाना समाधान दिवस में कुल पांच शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीएम मनीष चौधरी ने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने राजस्व विभाग के लेखपालों, पुलिस के हल्का प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शिकायतों का मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच करें तथा समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। समाधान दिवस में मुख्य रूप से राजस्व, भूमि विवाद, पुलिस, बिजली तथा पंचायत विभाग से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। कार्यक्रम के दौरान राजस्व विभाग के लेखपाल, पुलिस के हल्का दरोगा एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए थाना समाधान दिवस का लाभ उठाएं, जिससे शिकायतों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जा सके।

INPUT – KANHAIYA LAL











