Visitors have accessed this post 302 times.
हाथरस : राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (आरएएम) पार्टी ने हाथरस में संगठन विस्तार अभियान को गति देते हुए जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया। अलीगढ़ रोड स्थित आर.के. ऑटो मोबाइल पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और नए लोगों को पार्टी से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं संगठन की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने शिक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर भी अपने विचार व्यक्त किए तथा यूजीसी से संबंधित विषयों पर पार्टी का पक्ष रखा। इस अवसर पर पार्टी के जिला महासचिव एवं हाथरस प्रभारी निशांत उपाध्याय ने संगठन विस्तार अभियान के तहत 21 नए सदस्यों को राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की सदस्यता दिलाई। साथ ही संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चार नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई।

कार्यक्रम में राकेश चौधरी, रमाकांत पांडेय, आशीष चौहान, उज्जैन कुमार, सचिन चौधरी, डब्बू चाचा, रोमी ठाकुर, जिला मंत्री प्रदीप शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल शर्मा (दीनू पंडित), देवेंद्र धाकरे, यश पचौरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि आगामी दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा, ताकि पार्टी की नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को व्यापक स्तर पर जनता तक पहुंचाया जा सके।

INPUT – RAHUL SHARMA











