Visitors have accessed this post 12 times.

सिकंदराराऊ के प्राचीन ओम बाबा मंदिर से श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। वैदिक मंत्रोच्चार, बैंड-बाजों और धार्मिक जयघोष के बीच निकली यात्रा का नगरवासियों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भागवत कथा के वक्ता आचार्य शैलेंद्र कृष्ण दीक्षित के सानिध्य में विद्वान आचार्यों ने विधि-विधान से श्रीमद्भागवत का पूजन-अर्चन कराया। इसके बाद मुख्य यजमान संजीव वार्ष्णेय एवं उनके परिवार ने ओम बाबा मंदिर से कलश यात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा ओम बाबा मंदिर से शुरू होकर नौरंगाबाद, राठी चौराहा, बड़ा बाजार, तिराहा और चूड़ी मार्केट होते हुए बगिया बारहसैनी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।

यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं, समाजसेवियों और व्यापारियों ने पटका पहनाकर, जलपान कराकर तथा पुष्प वर्षा के साथ श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस अवसर पर राजीव वार्ष्णेय, संतोष दीक्षित, चेतन शर्मा, बृजेश वार्ष्णेय, वैभव वार्ष्णेय, विष्णु वार्ष्णेय, प्रभाशंकर, निधीशराज वार्ष्णेय, मनीष वार्ष्णेय, सुरेंद्र वार्ष्णेय, प्रमोद वार्ष्णेय, दाऊदयाल शर्मा, मनीष शर्मा, संजीव दीक्षित, ज्ञान प्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सनातन धर्म प्रेमी मौजूद रहे।

INPUT – NEERAJ GUPTA