Visitors have accessed this post 368 times.
हाथरस : राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) पार्टी हाथरस द्वारा बुधवार, 8 जुलाई 2026 को प्रातः 10:00 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम जिलाधिकारी हाथरस के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिला महासचिव एवं प्रभारी निशांत उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि यह ज्ञापन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत कार्यक्रम के दौरान भगवान श्री हनुमान जी महाराज के स्वरूप को भाजपा का झंडा लेकर नृत्य कराए जाने के विरोध में दिया जाएगा। पार्टी का कहना है कि उक्त घटना से सनातन धर्म की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे बुधवार सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन कार्यक्रम में शामिल हों।
INPUT – RAHUL SHARMA











