Visitors have accessed this post 193 times.

हाथरस : आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी हाथरस के निर्देश पर जिले में मिलावटी खाद्य मसालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। सहायक आयुक्त खाद्य अजय जायसवाल, सहायक आयुक्त खाद्य रणधीर सिंह एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर कार्रवाई की। अभियान के दौरान पानी टंकी रोड स्थित एच के एंड कंपनी से मिर्च पाउडर का नमूना लिया गया, जबकि श्री हरि आइस एंड कोल्ड, सासनी से भंडारित साबुत हल्दी के नमूने संग्रहित किए गए। कुल 3 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान एच के एंड कंपनी में भंडारित लगभग 330 किलोग्राम मिर्च पाउडर को जनहित में अभिग्रहित (जब्त) कर लिया गया। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी यदुवीर सिंह, करतार सिंह, भरत सिंह, सुरेंद्र कुमार गोंड एवं श्रीमती पारुल सिंह भी मौजूद रहे। विभाग ने स्पष्ट किया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

INPUT – RAHUL SHARMA