Visitors have accessed this post 623 times.

हाथरस : आयोजित जिला माहेश्वरी सभा की बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता रामकुमार माहेश्वरी को सर्वसम्मति से निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया। निर्वाचन की घोषणा होते ही सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं। सभा के वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि रामकुमार माहेश्वरी के अनुभव, सामाजिक सक्रियता और संगठनात्मक कौशल से माहेश्वरी समाज को नई दिशा मिलेगी। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए संगठन की एकजुटता, सामाजिक सेवा और समाजहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक का समापन शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मत निर्वाचन के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देकर किया गया।

INPUT – RAHUL SHARMA