Visitors have accessed this post 666 times.
हाथरस : विद्युत विभाग ने अनुरक्षण एवं लाइन मरम्मत कार्य के चलते 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र गिजरौली से जुड़ी विद्युत आपूर्ति 2 अगस्त 2026 (रविवार) को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बाधित रहने की सूचना दी है। इस दौरान आगरा रोड, आवास विकास, गणेश सिटी, श्याम कुंज, कलवारी रोड, नगला भोजा, नगला टीका, नाई नगला, शिव कॉलोनी, नवीपुर कला, बुर्ज वाला कुआं, घास मंडी, सीकनापाल गली, चमाड़ गेट, नयागंज, लोहट बाजार, पसरट्टा बाजार, कमला दाल मिल सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। अनुरक्षण कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
INPUT – RAHUL SHARMA











