Visitors have accessed this post 136 times.
पुरदिलनगर : सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,में छात्र संसद एवं शिशु भारती शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रांगण में माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सेवा भावना और उत्तरदायित्व का विकास करना रहा। शपथ ग्रहण समारोह में शिशु भारती के लिए सुरभी को अध्यक्ष, लक्ष्मी को मंत्री तथा अवनीत को सेनापति चुना गया। वहीं छात्र संसद में हिमांशु राष्ट्रपति, अध्ययन माथुर प्रधानमंत्री और अंश गौतम सेनापति निर्वाचित हुए। कन्या भारती में तान्या को राष्ट्रपति, गुंजन गौतम को प्रधानमंत्री तथा प्रियांशी और सानिया खान को सेनापति का दायित्व सौंपा गया।विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार चैचाणी, कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द्र आर्य एवं नगर खण्ड प्रचारक रोहित कुमार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को विद्यालय, समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों से नेतृत्व, अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

प्रधानाचार्य हरीशंकर शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र संसद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सहयोग, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रभावी मंच है। उन्होंने सभी नवचयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, समस्त आचार्यगण एवं छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह का समापन “भारत माता की जय” और “वन्दे मातरम्” के उद्घोष के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

INPUT – PUSHPAKANT SHARMA










