Visitors have accessed this post 156 times.

पुरदिलनगर : चैहल्लम के अवसर पर पारंपरिक ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में निकाला गया। जुलूस का आयोजन कमेटी अध्यक्ष हाजी अय्यूव के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। ताजिया जुलूस बड़ी वक्खल से प्रारंभ होकर अपने निर्धारित मार्ग से गुजरते हुए करबला पहुंचा, जहां धार्मिक परंपराओं के अनुसार इसका समापन हुआ। पूरे जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं ने अनुशासन बनाए रखा और आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी अमित पाठक, कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा एवं चौकी प्रभारी श्रीचंद सोम पीएसी और पुलिस बल के साथ पूरे समय मौजूद रहे। प्रशासन ने जुलूस मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए, जिससे कार्यक्रम बिना किसी व्यवधान के संपन्न हुआ। इस अवसर पर हाजी गुलाम अहमद, वसीम अहमद, समीद खान, बदले मुनीर, आशिक अली, वकील अहमद, नजर मोहम्मद, इरशाद अली, मुकीर खान, आलेनवी, वली हुसैन, जाहिर अली, हाजी मुन्ने सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

INPUT – PUSHPAKANT SHARMA