Visitors have accessed this post 194 times.
हाथरस के सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में 10 अगस्त को प्रस्तावित बहुजन समाज पार्टी के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी, पूर्व सांसद बाबू मुनकाद अली ने उत्सव गार्डन, कूपा रोड, सादाबाद पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बाबू मुनकाद अली ने कहा कि 10 अगस्त का सम्मेलन सादाबाद विधानसभा में संगठन की ताकत, कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनसमर्थन का बड़ा प्रदर्शन होगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक संपर्क अभियान तेज करने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। पार्टी पदाधिकारियों ने दावा किया कि सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के पहुंचने की संभावना है। यह सम्मेलन 10 अगस्त को प्रातः 11 बजे उत्सव गार्डन, कूपा रोड, सादाबाद में आयोजित होगा।

INPUT – RAHUL SHARMA











