Visitors have accessed this post 193 times.

हाथरस के मुरसान में मिट्टी खनन के खिलाफ अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए सादाबाद रोड से मिट्टी खनन में लगे एक डंफर को पकड़ लिया। अधिकारियों की इस कार्रवाई से मिट्टी खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, मुरसान कस्बे की सादाबाद रोड पर गुरुवार सुबह मिट्टी खनन की सूचना मिलने पर अधिकारियों ने मौके पर छापेमार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मिट्टी खनन करते हुए एक डंफर को पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि मुरसान क्षेत्र में काफी समय से बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन किए जाने की शिकायतें अधिकारियों तक पहुंच रही थीं। शिकायतों के बाद अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर जांच की और मिट्टी खनन में इस्तेमाल हो रहे डंफर को कब्जे में ले लिया। प्रशासन की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।अधिकारियों द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई को क्षेत्र में मिट्टी खनन पर लगाम लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

INPUT – VIRENDRA SHARMA