Visitors have accessed this post 8 times.

पुरदिलनगर : सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुरदिलनगर में आयोजित वेश प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने निर्धारित विद्यालयी वेशभूषा के साथ स्वच्छता, सलीके और अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, अनुशासन और निर्धारित वेशभूषा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार चैचानी एवं प्रधानाचार्य हरीशंकर शर्मा रहे। प्रधानाचार्य ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वेशभूषा केवल विद्यार्थी के बाहरी व्यक्तित्व की पहचान नहीं होती, बल्कि इससे उसके अनुशासन, स्वच्छता और विद्यालय के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी दिखाई देती है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से निर्धारित वेशभूषा में विद्यालय आने तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में NC से कक्षा 10 तक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया। प्रतियोगिता के परिणाम के अनुसार NC में सृष्टि, प्रणव आर्य और प्रशांत ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। LKG में खुशी, पलक और अनुराग, जबकि UKG में नवनीत, लावण्या और लव ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा 1 में केशव माहेश्वरी, छाया और मयंक, कक्षा 2 में मिश्री सोनी, हर्षित और दिव्यांशी उपाध्याय तथा कक्षा 3 में प्रज्ञा, लक्ष्य और लक्षिता कुशवाह ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 4 में विहान कुशवाहा, शौर्य और रोहित, कक्षा 5 में वंश कुशवाहा, रोहिणी और निधि तथा 6A में यश, चिन्टू और पूरव गुप्ता विजेता रहे। 6B में मोक्षिका, आराधना और पीयूष ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7A में अनिकेत, शिवांशु और माधव, 7B में कविता, नन्दनी और तनवी, 8A में गुलशन, गौरव और ऋतिक तथा 8B में सानिया खान, वान्या और दिव्यांशु ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9A में देव, प्रबल और जतिन, 9B में शिवांगी यादव, स्नेहा और पुष्पेंद्र, 10A में सागर, ब्रजेश कुमार और अमन तथा 10B में अरतिका पुंढीर, गुंजन गौतम और निशा कुशवाहा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय की ओर से प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार के सदस्यों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर शिशुपाल सिंह, राजन सिंह, राकेश कुमार, हरपाल सिंह, प्रवीण कुमार, बिक्रम सिंह, अनिल कुमार, दिनेश कुमार, अभिषेक कुमार, बेबी रानी चौहान, नीरज कुशवाहा, प्रियंका देवी, शकुंतला देवी, विवेक राजपूत, यामिनी, पूजा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

INPUT – PUSHPAKANT SHARMA