Visitors have accessed this post 127 times.
हाथरस : 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर श्री बालाजी हॉस्पिटल परिसर में देशभक्ति और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हॉस्पिटल के चिकित्सकों, मेडिकल स्टाफ एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।ध्वजारोहण के बाद सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला। उपस्थित चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। हॉस्पिटल प्रबंधन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, समर्पण और जिम्मेदारी का प्रतीक है। इस अवसर पर सभी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा ली। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के नारों और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देने के साथ हुआ।
INPUT – RAHUL SHARMA











