Visitors have accessed this post 118 times.

अलीगढ़ : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घास मंडी स्थित भारत गुड्स कैरियर परिसर में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों, व्यापारियों, समाजसेवियों और क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री श्री अनिल वार्ष्णेय एवं मातृशक्ति की श्रीमती वंदना वार्ष्णेय ने की। वरिष्ठ समाजसेवी श्री शिव कुमार वार्ष्णेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् का गायन किया गया। मंच पर उपस्थित अतिथियों का पुष्पमाला एवं राष्ट्रीय पटका पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों पर पुष्पवर्षा कर उनका भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर युवा जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र वार्ष्णेय, नगर अध्यक्ष श्री तरुण पंकज, मातृशक्ति श्रीमती वंदना वार्ष्णेय, प्रदेश संगठन मंत्री श्री कमलकांत डोबरावल, रवि भाई, डॉ. राधेश्याम रजक, विकास घर, विक्की भैया, ऋषि शर्मा, मीडिया प्रभारी वासुदेव, युवा महामंत्री अनिल वार्ष्णेय, युवक कोषाध्यक्ष पंडित मनोज द्विवेदी, दीपक वार्ष्णेय, अरविंद जी दाल वाले, मदन मोहन जी प्रेस वाले सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की ओर से श्री राकेश शर्मा, श्री प्रदीप सारस्वत, श्री सतीश राणा, जैन साहब, शुभम शर्मा, अमित गुप्ता, आदित्य, गोविंद, अनिल एवं धर्मेंद्र सहित अन्य सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन राहुल गुप्ता, एमटीसी मैनेजिंग कमेटी एवं जिला महासचिव ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन तथा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के युवा प्रदेश मंत्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

INPUT – AMIT SHARMA