Visitors have accessed this post 98 times.
हाथरस : आयोजित श्री रेवती मईया मेला के छठवें दिन ज्ञानवर्धक एवं रोचक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का संयोजन ताराचंद्र माहेश्वरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष मदन मोहन गौड़ एडवोकेट, प्रमुख समाजसेवी दीपक बूटिया एवं मंजू शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दिए। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, बौद्धिक विकास और प्रतियोगी भावना को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आंधीवाल एडवोकेट, डॉ. नीरज वार्ष्णेय, बांके बिहारी अपना वाले, समन्वयक अनिल कश्यप, कैलाश चंद्र एडवोकेट, धीरज वार्ष्णेय एडवोकेट, अशोक गुड़ वाले, मुकेश जेवरी, रामगुप्ता प्रेस वाले, आशू आंधीवाल, कुनाल वार्ष्णेय गुड़ वाले, डॉली पहलवान, चौधरी राजेंद्र सिंह, रामेश्वर चौहान एवं सेतू शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि रेवती मईया मेला में सांस्कृतिक, धार्मिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों की श्रृंखला लगातार जारी है, जिससे क्षेत्र के लोगों को मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञानवर्धन का अवसर भी मिल रहा है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर उपस्थित अतिथियों ने आयोजकों की सराहना की और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।











