Visitors have accessed this post 49 times.
हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव अंडोली में आवारा गोवंश की ठोकर लगने से 12 वर्षीय मासूम कन्हैया पुत्र भरत सिंह की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह राणा शोकाकुल परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विधायक ने दिवंगत मासूम की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

INPUT – YATENDRA PRATAP SINGH











