Visitors have accessed this post 190 times.
हाथरस जनपद के थाना हसायन कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटनाओं के खुलासे के क्रम में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का सामान, 5 किलो का एलपीजी गैस सिलेंडर तथा एक मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार, 27/28 अगस्त 2026 की रात उपनिरीक्षक मनु यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा वांछित अपराधियों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान सीएचसी हसायन के पास मुखबिर से सूचना मिली कि खोखे में चोरी करने वाले दो संदिग्ध खिटौली गांव के कट के पास मौजूद हैं।
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अनुराग पुत्र मलखान निवासी ग्राम खिटौली, थाना हसायन, उम्र करीब 21 वर्ष तथा कन्हैया पुत्र हरिपाल निवासी मथुरापुर, थाना हसायन, उम्र करीब 19 वर्ष को पकड़ लिया।
पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान अनुराग के पास से गोल्ड मोहर पान मसाला का एक पैकेट, रितिक सुपारी का पैकेट, 15 सफल तंबाकू पाउच, छह तानसेन पान मसाला पाउच, एक कमांडर सिगरेट पैकेट और एक टोटल सिगरेट पैकेट बरामद हुआ। वहीं कन्हैया के कब्जे से 5 किलो का एक एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद किया गया।इसके अलावा पुलिस ने एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, रजिस्ट्रेशन नंबर UP86AS6976 भी बरामद की है। पुलिस का कहना है कि बरामद सामान थाना हसायन में दर्ज मु0अ0सं0 162/2026 तथा मोटरसाइकिल मु0अ0सं0 151/2026 से संबंधित है।पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों आरोपियों ने 21 अगस्त 2026 की रात रति के नगला स्टेशन जाने वाली सड़क के पास स्थित खोखे का ताला तोड़कर सामान चोरी करने की बात बताई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

INPUT – YATENDRA PRATAP SINGH











