Visitors have accessed this post 52 times.

हसायन के किला खेड़ा स्थित श्री हनुमान इंटर कॉलेज में महान शिक्षाविद् एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में केक काटकर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,

जिसमें छात्र-छात्राओं ने शिक्षक दिवस और शिक्षा के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन और जीवन में शिक्षकों की भूमिका के महत्व के बारे में बताया। समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य आर.पी. शर्मा सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और संस्कार के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

INPUT – YATENDRA PRATAP SINGH