Visitors have accessed this post 39 times.

पुरदिलनगर : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पारंपरिक फूलडोल मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले में दर्जनों आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।झांकियों के दौरान सबसे आगे मां काली का स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहा। हाथ में तलवार लेकर मां काली की झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इसके साथ ही ठाकुर जी का डोला भी शोभायात्रा में शामिल रहा। डोले का पूजन सांसद अनूप प्रधान ने आरती उतारकर किया।मेले में मेला प्रोत्साहन समिति एवं हनुमान सेवा समिति की ओर से झांकियों में प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। मेला अध्यक्ष ने प्रतिभागियों को पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान सुरेश आर्य, बंटी आर्य, सोनू व्याणी, वरुण राठी, सचिन दीक्षित, अनिल नगरिया, हरीश गोयल, शशी शर्मा, बोबी जाखेटिया, विन्नी जाखेटिया और गौरव राठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

फूलडोल मेले के आयोजन में प्रशासन और पुलिस का भी सहयोग रहा। थाना प्रभारी शिव कुमार शर्मा और चौकी प्रभारी श्रीचंद सिंह सोम पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहे। पुलिस एवं प्रशासन की व्यवस्थाओं के बीच मेला शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। आयोजकों ने मेले को सफल बनाने में सहयोग करने वाले प्रशासन, पुलिसकर्मियों, समिति के सदस्यों, झांकी प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों और कस्बे के लोगों का आभार जताया।

INPUT – PUSHPAKANT SHARMA