Visitors have accessed this post 39 times.
मुरसान क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के साथ में हुई मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो नाम दर्ज सहित दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। रनवीर सिंह निवासी कमरा बाग़ मुरसान ने बताया घटना 4 अगस्त जन्माष्टमी के दिन समय लगभग 4 बजे टयूबेल पर बैठा हुआ था। तभी अंजली तिवारी तथा लडका ऋषभ तिवारी तथा दो अन्य व्यक्ति आ रहे थे। मैं तथा कृपाल विजेन्द्र सिहं निवासी दयालपुर बैठे थे तभी पीछे से आकर ऋषभ तिवारी ने जान से मारने की नीयत से मेरे सिर पर चाकू से प्रहार किया। जिससे मैं घायल हो गया, जाते जाते उपरोक्त व्यक्तियो ने धमकी दी। जान से मार देने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित की तैयारी के आधार पर पुलिस ने मां बेटे सहित दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
INPUT – VIRENDRA SHARMA











