Visitors have accessed this post 29 times.
हाथरस उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एवं अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रवि वार्ष्णेय के आवास पर भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में व्यापारिक, वैश्य एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रेम सिंह कुशवाहा का पटका पहनाकर एवं राधाकृष्ण की छवि भेंट कर स्वागत करने के साथ हुई। इसके बाद नवनियुक्त जिला महामंत्री श्री राजेश सिंह गुड्डू और जिला उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या आर्या का पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस दौरान श्री अनिल गौतम एवं हिंदू जागरण मंच के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख श्री अभिषेक रंजन आर्य का भी सम्मान किया गया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा नेतृत्व द्वारा सक्रिय और योग्य कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपना कार्यकर्ताओं के उत्साह को बढ़ाने वाला कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी की नीतियों और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के साथ ही व्यापारियों एवं समाज से जुड़ी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाएंगे। वहीं, मेला श्री दाऊजी महाराज, हाथरस में प्रस्तावित व्यापारी सम्मेलन को लेकर भी चर्चा हुई। व्यापारी नेता श्री सुरेश अग्रवाल को व्यापारी सम्मेलन की जिम्मेदारी तथा लोकप्रिय कार्यक्रम “एक शाम दाऊ बाबा के नाम” के संयोजक के रूप में श्री योगेश वार्ष्णेय (सहपऊ वाले) को जिम्मेदारी दिए जाने पर उनका पटका पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मौजूद व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि श्री दाऊजी महाराज का ऐतिहासिक मेला हाथरस की पहचान है। मेले में आयोजित होने वाले व्यापारी सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी संगठन मिलकर कार्य करेंगे। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री श्री राहुल गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष श्री सुरेंद्र वार्ष्णेय, नगर अध्यक्ष श्री तरुण पंकज, नगर महामंत्री एवं अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन के जिलाध्यक्ष लोकेश अग्रवाल, युवा जिलाध्यक्ष श्री मोहन वार्ष्णेय, युवा नगर अध्यक्ष श्री योगेश वार्ष्णेय, अनिल वार्ष्णेय, ऋषि वार्ष्णेय, मोहित वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर की महिला पदाधिकारियों ने भी सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का पटका पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान डिम्पल वार्ष्णेय, श्वेता वार्ष्णेय, आशु वार्ष्णेय, पूजा वार्ष्णेय, अंजू वार्ष्णेय, उर्मिला वार्ष्णेय एवं वीणा वार्ष्णेय प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

INPUT – AMIT SHARMA











