Visitors have accessed this post 51 times.

हाथरस : भारतीय जनता पार्टी जनपद हाथरस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी को भाजपा ब्रज क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा बधाई देने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में भाजपा मंडल हसायन के उपाध्यक्ष नितिन सेंगर ने हाथरस स्थित राम राज्य कार्यालय पहुंचकर शरद माहेश्वरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान नितिन सेंगर ने शरद माहेश्वरी को भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शरद माहेश्वरी का संगठनात्मक अनुभव, कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन भाजपा संगठन को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

नितिन सेंगर ने कहा कि शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में पार्टी संगठन निश्चित रूप से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि शरद माहेश्वरी निरंतर जनसेवा और संगठन हित में कार्य करते रहें तथा अपने नए दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में योगदान दें। शिष्टाचार भेंट के दौरान पार्टी संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। शरद माहेश्वरी को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल है।

INPUT – YATENDRA PRATAP