Visitors have accessed this post 41 times.
हाथरस : मेला श्री दाऊजी महाराज परिसर में जाट समाज के शिविर के शुभारंभ अवसर पर समाज के प्रबुद्धजनों एवं गणमान्य लोगों ने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह, वीर गोकुला जाट और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में समाज की एकता, शिक्षा, संस्कार, कौशल विकास, कृषि और रोजगार के अवसरों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने युवाओं को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही दहेज, दिखावा, अनावश्यक खर्च, नशाखोरी और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। समाज के लोगों ने महापुरुषों के आदर्शों को अपनाकर शिक्षा, संगठन, संस्कार और सेवा के माध्यम से मजबूत एवं समृद्ध समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
INPUT – RAHUL SHARMA











