Visitors have accessed this post 5 times.
बदायूं के बिसौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चन्दोई में सड़क दुर्घटना में आयुष कुमार के आकस्मिक निधन से परिवार और गांव में शोक का माहौल है। हादसे की जानकारी मिलने पर पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। परिजनों से मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की जानकारी देते हुए मदद की अपील की। ग्रामीणों की अपील पर पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान जितेंद्र यादव ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ हैं और अपनी ओर से हरसंभव सहयोग का प्रयास करेंगे। आर्थिक सहायता मिलने पर ग्रामीणों ने उनका आभार जताया। आयुष कुमार के निधन से परिवार में शोक व्याप्त है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

INPUT – SURAJ SAGAR











