Visitors have accessed this post 380 times.

हसायन : डॉ. वी.पी. मदनावत इंटर कॉलेज नगला ऑल के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को ऐतिहासिक नगरी फतेहपुर सीकरी का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न ऐतिहासिक इमारतों और स्मारकों का अवलोकन किया तथा उनके इतिहास, निर्माण और स्थापत्य कला से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। भ्रमण के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को फतेहपुर सीकरी की ऐतिहासिक धरोहरों, उनके निर्माण तथा उनसे जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक स्थलों को करीब से देखकर भारतीय इतिहास और संस्कृति को समझने का प्रयास किया।

विद्यालय परिवार के अनुसार, इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम से जुड़े ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के साथ ही उनमें इतिहास और भारतीय संस्कृति के प्रति रुचि विकसित करने में सहायक होते हैं। शैक्षिक भ्रमण के दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह के साथ अध्यापक प्रशांत ठाकुर, लालमुनि, तपन छौकर, अशोक कुमार, जतिन कुमार, दलवीर सिंह एवं नन्दलाल सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

INPUT – YATENDRA PRATAP