Visitors have accessed this post 12 times.

कानपुर : 40 दुकान मार्केट सहित H ब्लॉक, K ब्लॉक और Y ब्लॉक में लंबे समय से बनी सीवर के दुर्गंधयुक्त पानी के जलभराव की समस्या को लेकर सांसद रमेश अवस्थी के आवास पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों और किदवई नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान क्षेत्र में सीवर के गंदे पानी के जलभराव और दुर्गंध से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान जल निगम के प्रबंधक और जोन-3 के अधिशासी अभियंता को समस्या से अवगत कराया गया। सांसद रमेश अवस्थी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए प्रभावित क्षेत्रों में सीवर जलभराव की समस्या का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में व्यापारियों ने क्षेत्र में लंबे समय से बनी इस समस्या के निदान की आवश्यकता पर जोर दिया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों को राहत मिल सके। इस बैठक में किदवई नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनूप तिवारी, महामंत्री यशपाल भदौरिया, वार्ड पार्षद गिरीश बाजपेई, पूर्व पार्षद हरिशंकर गुप्ता सहित अन्य व्यापारी नेता उपस्थित रहे।

INPUT – MANOJ SINHA