Visitors have accessed this post 8 times.

हाथरस : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को सादाबाद क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल संग्रहित किए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती पारुल सिंह ने सलेमपुर रोड स्थित श्री बालाजी सामाजिक विकास समिति में पहुंचकर निरीक्षण किया। यह संस्था प्राथमिक विद्यालयों के लिए मध्याह्न भोजन (MDM) तैयार करती है। टीम ने संस्था में तैयार दाल और रोटी के नमूने संग्रहित किए। इसके बाद मानिकपुर, सादाबाद स्थित राजेंद्र सिंह पुत्र हाकिम सिंह की मिठाई की दुकान से खोवा का नमूना लिया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

INPUT – RAHUL SHARMA