Visitors have accessed this post 10 times.

हाथरस जिले में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों और चिकित्सा केंद्रों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। 20 नवंबर को सिकंदराराऊ क्षेत्र में एसीएमओ डॉ. मधुर कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर दो क्लीनिकों को सील कर दिया। इसके अलावा एक अस्पताल और पैथोलॉजी सेंटर को नोटिस जारी किया गया, जबकि दो डेंटल क्लीनिकों में अनियमितताएं मिलने पर उन्हें बंद कराते हुए नोटिस दिया गया।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचों में संचालित डॉ. जितेंद्र क्लीनिक और ग्राम वाजिदपुर स्थित लियाकत अली क्लीनिक पर कार्रवाई करते हुए दोनों को सील कर दिया। वहीं, दयानतपुर स्थित बजरंग हॉस्पिटल और दीक्षित पैथोलॉजी लाइब्रेरी को नोटिस जारी किए गए।

इसके साथ ही फौजी डेंटल क्लीनिक और खान डेंटल क्लीनिक, सनी में भी जांच के दौरान अनियमितताएं सामने आईं। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों क्लीनिकों को बंद कराते हुए संचालकों को नोटिस जारी किए। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से सिकंदराराऊ क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित चिकित्सा केंद्रों के संचालकों में हड़कंप मच गया। विभाग की ओर से की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य चिकित्सा सेवाओं में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करना और मरीजों को सुरक्षित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

INPUT – RAHUL SHARMA