Visitors have accessed this post 7 times.

हाथरस के मुरसान थाना क्षेत्र के गांव गुबरारी में खेत की मेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में गाली-गलौज और फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चेतन निवासी मुरसान, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। वहीं, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, 18 नवंबर को ग्राम गुबरारी में खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। विवाद के दौरान गाली-गलौज के साथ फायरिंग की घटना हुई। मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर थाना मुरसान में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया था। इसके बाद से ही पुलिस लगातार संभावित स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में थाना मुरसान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी चेतन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

INPUT – VIRENDRA SHARMA