Visitors have accessed this post 425 times.

अलीगढ़ में जमालपुर के वेलकम फार्म हाउस पर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की इकाई बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उक्त संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजदीप तोमर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी महिला विंग, छोकर साहब, जिला अध्यक्ष बिजनौर, महिला विंग की निशा, आदि लोग मंचासीन रहे है। अलीगढ़ की मंडल इकाई ने मंचासीन लोगों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। इसी बैठक में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के एटा से अरविंद यादव को, तथा हाथरस से सोनवीर चौधरी, और अलीगढ़ से दर्पण शर्मा, को कमेटी ने जिलाध्यक्ष घोषित किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मुशीर अहमद पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज बघेल, सुभाष चंद, गाजियाबाद, बिजनौर, मैनपुरी, गाजियाबाद, हाथरस, और अन्य जनपदों से उपस्थिति दिखाकर संगठन का मनोबल बढ़ाया है। प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि हमारी संस्था पत्रकार सुरक्षा कानून का बिल लाकर रहेगी। इसके लिए बहुत जल्द ही दिल्ली में जंतर मंतर पर एक राष्ट्रीय अधिवेशन भी होगा। लगभग 10 जून से पत्रकारों के हित को ध्यान में रखते हुए एक रथ यात्रा भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कालावाडिया की अगुवाई में निकाली जाएगी । उसकी तैयारी बहुत ही उच्च स्तर पर चल रही है। यह संगठन पत्रकारों के हित में ध्यान में रखते हुए संपूर्ण भारत में काम कर रहा है। और इसी प्रकार करता रहेगा|

INPUT : Arvind yadav

यह भी देखे : भारत की सबसे खतरनाक दो नदियां

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp