Visitors have accessed this post 1218 times.
सासनी (हाथरस) : आपसी कहासुनी और जगह को लेकर दो पक्ष आपस में भिड गये। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले जिसमें तीन लोग घायल हो गये। घायलों का उपचार पुलिस ने सीएच.सी में कराया है।
शुक्रवार को गांव नगला फतेल में कुंदन सिंह की पत्नी सरिता तथा प्रकाश चंद्र के पुत्र राजवीर में जगह को लेकर कहासुनी हो गई। यह वाकयुद्ध लात घूंसों में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी डंडे निकल आए। दोनों ओर से हो रहे घातक प्रहारों में एक युवती एक वृद्धा और एक महिला घायल हो गये।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस झगड रहे लोगों को कोतवाली ले आई। जहां पुलिस ने घायलों का उपचार सीएचसी में कराया है, वहीं दोंनो ओर से तहरीर लेकर मामले की जांच में जुटी है। वहीं रामवीर की पत्नी शांति देवी को गंभीर हालत में अलीगए रेफर किया गया है।
इनपुट : आविद हुसैन









