Visitors have accessed this post 1250 times.
हाथरस : पुलिस द्वारा लॉकडाउन के तहत जिले की सीमाओं पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत आज भी दर्जनों वाहनों को चेक कर उन पर कार्यवाही की गई है।
पुलिस कप्तान गौरव बंसवाल के निर्देश पर जिले में लागू लॉकडाउन के तहत पुलिस द्वारा स्थापित 34 बैरियरों पर की गई चेकिंग के दौरान कल शाम 7 बजे से आज सुबह 7 बजे तक पुलिस द्वारा 191 वाहनों को चेक किया गया जबकि 40 वाहनों के चालान किए गए और इनसे साढे 4 हजार रूपये का समन शुल्क वसूला गया तथा पुलिस द्वारा धरा 188 के तहत एक मुकदमा भी दर्ज किया गया है और लॉकडाउन उल्लंघन पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
इनपुट : बृजमोहन ठैनुआ









