Visitors have accessed this post 1155 times.

सहपऊ कोतवाली पुलिस ने चार युवकों को आपस में झगड़ा करने पर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में जेल भेज दिया। एसएसआइ बिजेंद्र सिंह के मुताबिक कस्बे के गांधी बाजार निवासी एक पक्ष से मनीष कुमार पुत्र गंगाराम गुप्ता व योगेश कुमार पुत्र आंनदी लाल गुप्ता एवं दूसरे पक्ष से दिलीप कुमार व नरेंद्र कुमार पुत्रगण ओम प्रकाश ने बिस्कुट के पैकेट को लेकर आपस में मारपीट की थी। मौके पर पहुँची पुलिस उपरोक्त चारों को कोतवाली ले आयी बाद में उन्हें शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में जेल भेज दिया है।

INPUT – Alhilesh kumar