Visitors have accessed this post 476 times.

हाथरस : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय नेतृत्व के अनुसार जिला प्रचारक धर्मेन्द्र जी के आदेशानुसार सभी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं से उन्होंने अनुरोध् किया था क्वारटाइन के 40 में दिन सभी लोग अपने घरों में ही कुटुंब शाखा का आयोजन करेंगे जिसमें सभी लोग अपने अपने परिवार के साथ सूर्य नमस्कार करेंगे और सोशल डिस्टेंस का पालन करेंगे बहुत से कार्यकर्ताओं ने अपने घरों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आदेश का पालन करते हुए अपने घर में ही अपने परिवार के साथ सूर्य नमस्कार किया। वही कोरोना महामारी को अपने से दूर रखने के लिए एवं अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आज विश्व सूर्य दिवस पर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ द्वारा अखिल भारतीय सत्तर पर अपने स्वयं सेवकों से अपने अपने स्थान पर सूर्य नमस्कार महा योग का आव्हान किया। इस अवसर पर पूरे हाथरस जनपद पर हजारों परिवारों ने आज सुबह 5 बजे से सूर्य नमस्कार योग व मन्त्रा का उच्चारण किया। सादाबाद, सिकन्दराराऊ, सासनी, मुरसान, हसायन, सहपऊ, पुरदिल नगर सहित अनेक जिले भर के स्वयं सेवकों ने कोविड 19 वायरस को मानव शरीर से दूर रखने के लिये सूर्य नमस्कार व मन्त्रा उच्चारण किया। नगर में सभी स्वयं सेवको ने अपने परिवार के साथ इस माह योग को किया। संघ के जिला प्रचारक धर्मेन्द्र जी ने बताया कि सूर्य नमस्कार को सभी लोगों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए जिससे हमारे शरीर से सभी प्रकार के रोग दूर रहें। उन्होंने संघ कार्यालय पर ही इस योग का अयोजन किया। हाथरस में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए सभी हाथरस निवासियों ने निवेदन किया है कि वे अपने घर पर ही रहें और अगर बाहर निकलना आवश्यक हो तो शारिरिक दूरी का पालन अवश्य करें। नगर प्रचार प्रमुख हिमांशु वर्मा ने भी अपने परिवार के साथ सूर्य नमस्कार किया।

इनपुट : राजदीप तोमर

यह भी देखे : ऑनलाइन मोटर व्हीकल चालान को कैसे पता करें

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp

sasni new wave