Visitors have accessed this post 739 times.
हाथरस : अखिल भारतीय युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा को उनके मित्र पत्रकार राहुल दीक्षित एवं राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष गो प्रो0 सन्तोष शर्मा के द्वारा सूचना दी गई थी कि ,बिहार के 4 लोग ओढपुरा टंकी के पास ठहरे हुए हैं । मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष की सूचना मिलने पर तत्काल औढपुरा स्थित पानी की टंकी पर पहुंचकर पदाधिकारियों ने वहां फंसे हुए लोगों को भोजन सामग्री दी । साथ ही उनको यहां से बिहार पहुंचाने के लिए बिहार में भारतीय लोक मंच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष साधु शरण पांडेय और राष्ट्रीय प्रधान महासचिव कुणाल सिकंद से फोन पर बात की ।
इनपुट : राजदीप तोमर
यह भी पढ़े : दूध में घी डालकर पीने से होंगे यह फायदे
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
![]()









