Visitors have accessed this post 635 times.

सिकंदराराऊ : कोतवाली क्षेत्र के गांव अगसोली में दुकान बंद करने के बाद सामान न देना दुकानदार को भारी पड़ गया। आरोपी ने दुकानदार के ऊपर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला बोल दिया । जिससे दुकानदार घायल हो गया। पीड़ित ने कोतवाली में नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
गांव अगसोली निवासी आकाश पुत्र राजवीर सिंह ने लिखाई रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए कहा है कि वह गांव में परचूनी की दुकान करता है। गत 1 जून की रात्रि साढ़े आठ बजे उसने दुकान को बन्द कर दिया। तभी गांव का ही अमित कुमार पुत्र सुभाष सिंह सामान लेने को आया। पीड़ित ने आरोपी से सामान सुबह लेने को कहा । आरोपी सामान देने की जिद्द करने लगा तो पीड़ित ने सामान देने से इंकार कर दिया। इससे कुपित होकर आरोपी पीड़ित के घर पहुँचा और गाली गलौज करने लगा। पीड़ित ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसके ऊपर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया । जिससे पीड़ित लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

INPUT – अनूप शर्मा