Visitors have accessed this post 391 times.

बाकी अन्य बैंक कर्मियों में भय का माहौल.जोनल कार्यालय संजय प्लेस में न्यू आगरा क्षेत्र निवासी 54 साल के कर्मचारी में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद से अधिकारी और कर्मचारियों में खलबली मची हुई है। इसी कार्यालय के एक अधिकारी में कोरोना की पुष्टि हुई है, इन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसबीआइ के जोनल कार्यालय से आस पास के जिलों की ब्रांच का कार्य होता है। यहां अधिकारी और कर्मचारियों की संख्या अधिक है। एक के बाद दो कर्मचारी मिलने के बाद से अधिकारी और कर्मचारी सहम गए हैं। प्रशासनिक कार्यालय को ​दो दिन के लिए बंद किया गया है।

संक्रमण की चपेट में आए आगरा को अब तीन महीने बीत चुके हैं। इस पूरी अवधि में कोई भी दिन ऐसा नहीं रहा, जब नए केस न निकले हों। लॉकडाउन 5.0 का आज 19वां दिन है। शहर के सभी बाजार और दफ्तर खुल चुके हैं। काम को घर से बाहर निकलना मजबूरी है। अब चूंकि सरकारी दफ्तरों में भी कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं। ऐसे में खुद का बचाव जरूरी है। जाने-अंजाने में कहीं आप भी इस वायरस का शिकार न बन जाएं।

गुरुवार रात को 09 नए मामले सामने आने से अब कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1116 पर आ गया है। वहीं दो और मौत होने से मृतक संख्‍या बढ़कर 72 हो गई है। 16 मरीजों के ठीक होने के बाद अब तक अागरा में 908 लोग ठीक हो चुके हैं और वर्तमान में 137 एक्टिव केस शहर में हैं। गुरुवार तक शहर में 17980 कुल सैंपल लिए जा चुके हैं। बुधवार तक 17685 लोगों के सैंपल लिए गए थे। आगरा में ठीक होने वाले लोगों की दर 81.58% पर आ गई है।

INPUT – Mahipal singh