Visitors have accessed this post 591 times.

सहपऊ : कोतवाली क्षेत्र के दो गाँवों के व्यक्ति सी एच सी सहपऊ पर रैंडम चेकिंग के दौरान कोविड 19 सैंपलिंग में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव रसगवां की 22 वर्षीय गर्भवती महिला व ग्राम बुढाइच का एक 25 वर्षीय युवक 10 जुलाई को सी एच सी पर स्वास्थ्य परीक्षण हेतु पहुंचा। तो वहां स्वास्थय कर्मियों द्वारा रैंडम चेकिंग के तहत कोविड 19 सैंपल लिया गया। जिनकी रिपोर्ट सोमवार 13 जुलाई की देर शाम कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसको लेकर गाँव में हड़कंप मच गया स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों ही गाँव में पहुँचकर उक्त लोगों को एम्बुलेंस के मध्याम से महिला को मेडिकल कॉलेज व युवक को एल वन हॉस्पिटल मुरसान भेजने के साथ परिवार के लोगों को। सीमेक्स सासनी आइसोलेशन के लिए भेजा जा रहा है। उक्त जानकारी सी एच सहपऊ के चिकित्साधिकारी डॉ प्रकाशमोहन द्वारा दी गयी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ ए के वार्ष्णेय, डॉ आनंद माहौर व क्षेत्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

INPUT – Akhilesh kumar