Visitors have accessed this post 818 times.

पूरी खबर के लिए क्लिक करें

सादाबाद : कहा गया है कि प्रतिभाएं पहचान की मोहताज नहीं होती कस्बा सादाबाद के कृष्णा टॉकीज के निकट रहने वाले विष्णु अग्रवाल उर्फ गप्पू के होनहार बेटे हर्ष अग्रवाल ने सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा में पांच विषयों में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं |
हर्ष ने हाथरस के बी एल एस इंटरनेशनल स्कूल को टॉप किया है | हर्ष ने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहता है उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने बाबा, अम्मा, माता-पिता और गुरुजनों को दिया है | हर्ष ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें यह सफलता मिलेगी उन्होंने रोजाना 6 से 7 घंटे पढ़ाई की और पूरे हफ्ते का चार्ट बनाकर कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई की | शिक्षकों के संपर्क में भी लगातार रहे हर्ष ने आगे परीक्षा देने वाले छात्रों को यह संदेश दिया है कि लगातार पढ़ाई करने से सफलता जरूर हासिल होती है | विष्णु अग्रवाल ने अपने बेटे की सफलता पर खुशी जाहिर की है और उसे इसी तरह आगे सफल होने का आशीर्वाद दिया है |