Visitors have accessed this post 668 times.
सिकंदराराऊ : कर्मयोग सेवा संघ के संस्थापक सदस्य गजेंद्र सिंह चक , नगर अध्यक्ष शोभित गर्ग और सुशील कुमार ग्राम प्रधान जरैरा ने राशन पीड़ित लोगों के साथ मिलकर राशन मूल्यवृद्धि एवं राशन घटतौली करने वाले राशन डीलर की उपजिलाधिकारी विजय कुमार शर्मा से शिकायत की और डीलर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जो भी भ्रष्ट कोटेदार हैं उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। पीड़ितों ने पूर्ति निरीक्षिक को भी अपनी समस्या बताई। इस अवसर पर नगर महामंत्री राजू यादव, नवनीत, देवेंद्र दीक्षित शूल, महेश पुंढीर, अरुण दीक्षित, विनय पचैरी, रजत वर्मा आदि मौजूद थे।
(अनूप शर्मा)
यह भी पढ़े : थायराइड को कम करने के लिए अपनाएं यह तरीके
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
![]()









