Visitors have accessed this post 786 times.
सिकंदराराऊ : एसबीएस हायर सैकंडरी स्कूल रुदायन गोपी में विभिन्न प्रजाति के 51 पौधे रोपे गए। जिसमें नीम, पापडी, बेल, वट, नीबू, पीपल आदि पौधे शामिल हैं। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी ने स्टाफ को एक-एक पौधे की जिम्मेदारी सोंपी।
श्री चतुर्वेदी ने कहा कि पौधों की देखभाल संतान की भांति करनी चाहिए। क्यों कि यह पौधे पर्यावरण को संतुलित करने में अहम योगदान देते हैं। पेड-पौधों के बिना धरती श्रंगार विहीन हो जाती है।
इस मौके पर प्रधानाचार्य विनय चतुर्वेदी, मित्रेश चतुर्वेदी, महेन्द्र सिंह यादव, रूकमपाल सिंह, अनंत देव चतुर्वेदी, उत्कर्षवर्ती पाठक आदि मौजूद थे।
(अनूप शर्मा)









