Visitors have accessed this post 281 times.

श्रद्धांजलि.कारगिल युद्ध को 21 साल हो चुके है। 21 साल पूर्व 1999 में हुए कारगिल युद्ध में भारत के वीर जवानों ने अपने शौर्य से पाकिस्तान को परास्त किया था। कारगिल युद्ध में भारत ने विजय प्राप्त की लेकिन कई वीर सपूत इस युद्ध में शहीद हो गए थे। कारगिल विजय दिवस की वर्षगांठ के मौके पर आगरा कैंट आर्मी एरिया शत्रुजीत बार मेमोरियल में कारगिल शहीद वीर सपूतों को श्रद्धां सुमन अर्पित किए गए।

सेना के अधिकारियों ने एक एक कर वार मेमोरियल पर पुष्प चक्र और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सेना के जवान भी मौजूद रहे।

21 साल पहले 1999 में पाकिस्तान की सेना और आईएसआई ने कारगिल की चोटियों पर कब्जा कर लिया था। पाकिस्तानी सेना ऊंचाई पर थी। भारतीय सेना नीचे थी लेकिन भारत के जांबाज जवानों ने जिस पराक्रम से पाकिस्तान को कारगिल की चोटियों से खदेड़ा, उसने पूरे देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया था लेकिन इस जंग को जीतने के लिए तमाम वीर सपूतों ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया था।

देश के जवान भारत माता की रक्षा करते करते शहीद हो गए थे। वीर सपूतों की गौरव गाथा को याद कर फक्र से सिर ऊंचा हो जाता है। आज सभी ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए उन वीर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये

INPUT – Mahipal singh