Visitors have accessed this post 297 times.

सिकंदराराऊ : नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय पर लगातार पांचवीं बार जिला उपाध्यक्ष बने सत्य प्रकाश शर्मा का सामाजिक दूरी का पालन करते हुए जोरदार स्वागत किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष संजय प्रताप सिंह ने की तथा संचालन नगर अध्यक्ष शाहिद अली ने किया ।
ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि श्री शर्मा की पार्टी के प्रति निष्ठा एवं कर्तव्य निष्ठ होने के कारण ही उन्हें लगातार पांचवी बार जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।
स्वागत से अभिभूत जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ लग जाएं। कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं उन्हीं के भरोसे पार्टी 2022 के विधान सभा चुनाव में पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। उन्‍होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सरकार की जन विरोधी नीतियों का मुखर विरोध करें और कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए आम जन से जुड़ें।
इस अवसर पर आशिक अली, आरिफ अली, वाहिद अली, पप्पू सिंह, नीटू सिंह, ऋषि कुमार भारद्वाज, राजकुमार दिवाकर, शमशाद अली, इकरार अली, प्रेमपाल, कृष्ण स्वरूप शर्मा आदि मौजूद रहे।

(अनूप शर्मा)