Visitors have accessed this post 1105 times.

सोशल क्लब मुरसान के सौजन्य से स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विशाल एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया।
जिसमें 100 मीटर, 200 मीटर ,400 मीटर, 800 मीटर ,1500 मीटर, एवं 3000 मीटर की दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह के साथ-साथ नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया । तीन इवेंट्स में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी “अनिल कुमार” को ₹3100 का अलग से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता कप्तान सिंह ठेनुआ एवं प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष धर्मबीर सिंह रहे । सोशल क्लब के कोषाध्यक्ष श् लक्ष्मण सिंह एवं क्लब के सदस्य मुकेश सिंह, धर्मवीर सिंह , भोला सिंह, रिंकू सिंह, राहुल सिंह, सचिन सिंह, सुनील सिंह, चौधरी हमवीर सिंह ,आर के सर, दीपक सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे |

INPUT – Brijmohan Thinua