Visitors have accessed this post 901 times.
हाथरस – कोतवाली चंदपा क्षेत्र के दो युवकों को सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने हाइवे पर टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक गम्भीररूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ से चिकित्सको ने घायलों को अलीगढ़ रैफर किया है।
गांव बीसना निवासी विकास पुत्र राजेन्द्र सिंह व दिनेश पुत्र सत्य प्रकाश निवासी नवलपुर थाना इगलास जिला अलीगढ़ दोनों पैदल खेत पर जा रहे थे। दोनों युवक हाइवे पर सड़क पार कर रहे थे । उसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने दोनों युवकों को रोंद दिया। जिससे दोनों युवक गम्भीररूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल युवको को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ से हालत नाजुक होने पर उन्हें रेफर किया गया।
इनपुट – अनूप शर्मा
यह भी पढ़े : सलमान खान की फिल्म राधे का रिलीज होने के बाद कैसा रहा परफॉर्मेंस
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
![]()









