Visitors have accessed this post 1479 times.

सिकंदराराऊ (हाथरस) : जी टी रोड स्थित केनरा बैंक के सामने एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई । लोगो ने तत्काल ऑटो को खड़ा कर दिया। घटना में कोई जनहानि नही हुई।

बताया जाता है कि एक ऑटो चालक ऑटो को एटा की ओर से सवारियां लेकर आ रहा था। जैसे ही ऑटो केनरा बैंक के सामने पहुँचा तभी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। आवाज सुनकर घटनास्थल पर आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगो ने प्रयास कर पलटे हुए ऑटो को पुनः खड़ा कर दिया। ईश्वर की कृपा रही कि किसी सवारी के चोट नही आई।

इनपुट : अनूप शर्मा

हाथरस की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA ऐप , क्लिक करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp